अखिल भारतीय आंजणा समाज युवा समारोह में सर्व सममिति से श्री सोहन आँजणा, निम्बाहेड़ा को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने समाज कल्याण संबधित बातें करते हुए समाज बंधुओ से सामाजिक कार्यो में हाथ बटाने की मांग की तथा साथी बंधुओ को बधाई देते हुए युवाओं से प्रगति की दौड़ में शामिल होने का आह्वान किया ।
फोटो सोर्स : राष्ट्रदूत जालोर
जीवन-परिचय महंत श्री श्री १००८ संत शिरोमणि श्री किशनाराम जी महाराज शिकारपुरा (लूनी) पीठाधीश महंत श्री किशनाराम जी महाराज का ननिहाल रोहिचा (कल्ला) में भाखररामजी कुरड के यंहा माता श्रीमती चुन्नीबाई की कोख से दिनांक 20 अक्टूम्बर, १९३० को जन्म हुआ | किशनारामजी के पिताजी का नाम वजारामजी ओड सुपुत्र श्री विरमारामजी हैं जो (लूनी) के रहने वाले हैं | सात वर्ष की अवस्था में किशानारामजी के स्वास्थ्य में दिनोदिन गिरावट आती गयी, इस कारण वजारामजी किशनारामजी को शिकारपुरा आश्रम लेकर जाते और समाधी की परिक्रमा देकर वापस घर लोट आते, इसी बिच वजारामजी की भेंट महंत श्री देवारामजी महाराज के साथ हुयी, जिन्होंने किशनारामजी को अपने सानिध्य में रखने की इच्छा जाहिर की, तब वजारामजी ने अपने परिवार वालो से सलाह-मशविरा करके देवारामजी महाराज के सानिध्य में शिकारपुरा आश्रम को सुदुर्प कर दिया| फिर देवारामजी महाराज के सानिध्य में किशनारामजी की प्राथमिक शिक्षा आरम्भ हुयी तथा साथ ही धर्म और समाज सम्बन्धी जानका...

Comments
Post a Comment
आपका एक कमेंट हमारी सेवाओं को और बेहतर बना सकता है ।