Skip to main content

देवजी ने सबसे अधिक तो बाघेला ने एक रुपया भी नहीं किया खर्च

भास्कर न्यूज - जालोर 
जालोर सिरोही संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में चुनावों में अब तक पैसे खर्च करने में भाजपा के देवजी पटेल सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी भंवरलाल वाघेला एक मात्र ऐसी प्रत्याशी है जिन्होंने अब तक चुनावों में एक रुपया भी खर्च नहीं किया। चुनावों में अब तक खर्च करने में कांग्रेस प्रत्याशी आंजणा उदयलाल दूसरे नंबर पर है। अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत निर्वाचन व्यय की जांच के बाद यह स्थिति सामने आई है। प्रत्याशियों की ओर से किए गए खर्चे के आंकड़ों पर नजर डालें तो 7 अप्रैल तक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवजी पटेल ने सर्वाधिक खर्च किए है। निर्वाचन व्यय के नोडल अधिकारी दशरथ कुमार सोलंकी ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत निर्वाचन व्ययों की समीक्षा के तहत 7 अप्रैल तक इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अंजना उदयलाल ने 18 लाख 56 हजार 346 रुपए, बसपा प्रत्याशी ओटाराम ने 2 लाख 9 हजार 828 रुपए, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवजी पटेल ने 22 लाख 81 हजार 640 रुपए, हिन्दुस्तान जनता पार्टी के छगनाराम ने 22 हजार 747 रुपए, बहुजन मुक्ति पार्टी के छगनाराम ने 63 हजार 835 रुपए, जागो पार्टी के प्रत्याशी राणसिंह राजपुरोहित ने 28 हजार 800 रुपए एवं अवामी आम जन पार्टी के सुखदेव ने 1 हजार रुपए खर्च किए है।
निर्दलीयों में बूटासिंह सबसे आगे 

इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशियों में निर्वाचन पर खर्च करने में एस बूटासिंह पहले स्थान पर चल रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार तरुण कुमार ने 67 हजार 320 रुपए, नरिंगाराम यादव ने 6 लाख 17 हजार 595 रुपए, नारायण लाल ने 48 हजार 588 रुपए, एस.बूटासिंह ने 10 लाख 26 हजार 954 रुपए, मनराराम ने 60 हजार 950 रुपए, महेंद्र के. चौधरी ने 1 लाख 79 हजार 606 रुपए, मूलाराम ने 87 हजार 428 रुपए एवं शंकरलाल दर्जी ने 8 हजार 250 रुपए निर्वाचन पर खर्च किए हैं। 

खर्च का रिकॉर्ड ठीक नहीं

लोक सभा आम चुनाव के तहत अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्ययों की जांच के दौरान 2 अन्य अभ्यर्थियों को भी नोटिस जारी किए गए है जिनमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अंजना उदयलाल को निर्वाचन व्यय के दैनिक लेखों का संधारण आयोग के निर्देशानुसार नहीं करने के लिए तथा निर्दलीय प्रत्याशी मनराराम को निर्वाचन व्यय बैंक के माध्यम से नहीं करने एवं चंदे की राशि देने वाले व्यक्ति की सहमति पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के तहत नोटिस जारी करते हुए 48 घंटों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

Comments

Popular posts from this blog

श्री किशनाराम जी महाराज

           जीवन-परिचय   महंत श्री श्री १००८ संत शिरोमणि श्री किशनाराम जी महाराज शिकारपुरा (लूनी) पीठाधीश महंत श्री किशनाराम जी महाराज का ननिहाल रोहिचा (कल्ला) में भाखररामजी कुरड के यंहा माता श्रीमती चुन्नीबाई की कोख से दिनांक 20 अक्टूम्बर, १९३० को जन्म हुआ |     किशनारामजी के पिताजी का नाम वजारामजी ओड सुपुत्र श्री विरमारामजी हैं जो (लूनी) के रहने वाले हैं |     सात वर्ष की अवस्था में किशानारामजी के स्वास्थ्य में दिनोदिन गिरावट आती गयी, इस कारण वजारामजी किशनारामजी को शिकारपुरा आश्रम लेकर जाते और समाधी की परिक्रमा देकर वापस घर लोट आते, इसी बिच वजारामजी की भेंट महंत श्री देवारामजी महाराज के साथ हुयी, जिन्होंने किशनारामजी को अपने सानिध्य में रखने की इच्छा जाहिर की, तब वजारामजी ने अपने परिवार वालो से सलाह-मशविरा करके देवारामजी महाराज के सानिध्य में शिकारपुरा आश्रम को सुदुर्प कर दिया|     फिर देवारामजी महाराज के सानिध्य में किशनारामजी की प्राथमिक शिक्षा आरम्भ हुयी तथा साथ ही धर्म और समाज सम्बन्धी जानका...

श्री दयाराम जी महाराज

जीवन -परिचय  महंत श्री दयाराम जी महाराज के बचपन का नाम डायाराम था| पाली  जिले की तहसील रोहट के गॉंव रेवडा खुर्द में पिता श्री अणदाराम जी भूरिया (सुपुत्र श्री रावताराम जी भूरिया) एवं माता श्रीमती हरकू देवी (सुपुत्री श्री हंसाराम जी काग रेवडा कला) के सुपुत्र श्री डायाराम का जन्म ज्येष्ठ शुल्का द्वितीय विक्रम संवत २०२५ को आपके ननिहाल रेवडा कला में हुआ| आपके दो भाई श्री मेहराराम  एवं श्री मोटाराम एवं तीन बहिने गजरीदेवी, गवरीदेवी एवं पानीदेवी हैं| शिकारपुरा आगमन एवं शिक्षा दीक्षा श्री दयाराम जी महाराज दिनांक १ जुलाई १९७९ को आश्रम आ गए| उस समय महंत श्री देवाराम जी महाराज भक्ति में लीन थे एवं श्री किशनाराम जी महाराज समाज सेवा में व्यस्थ थे| श्री दयाराम जी के पिताजी श्री अणदाराम जी भूरिया द्वारा महंत श्री देवाराम को दिए गए वचन को पूरा करने के उद्धेस्य से ही श्री दयाराम जी को साधुत्व स्वीकार करना पड़ा|

गुजरात सरपंच चुनाव परिणाम

गुजरात सरपंच चुनाव परिणाम :- 1 बनासकांठा जिला वाव तह, बालुगी पंचायत से माधाभाई चौधरी 2 बनासकांठा जिला डीसा तह., कुङा पंचायत से जोधाभाई चौधरी 3 बनासकांठा जिला डीसा तह., लिम्बाऊ पंचायत से हमीरभाई चौधरी 4बनासकांठा जिला डीसा तह., रोबस पंचायत से सेमुबेन चौधरी 5 बनासकांठा जिला धानेरा तह., राजोङा पंचायत से प्रेमाजी पटेल 6 बनासकांठा जिला थराद तह., खोङा पंचायत से पुनमाभाई चौधरी 7 बनासकांठा जिला थराद तह., लुवाणा पंचायत से नानजीभाई चौधरी 8 बनासकांठा जिला थराद तह., दीपड़ा पंचायत से पटेल बिदलाभाई 9 बनासकांठा जिला थराद तह., थरा पंचायत से पर्वतीबेन चौधरी 10 बनासकांठा जिला थराद तह., अन्तरोल पंचायत से वरजांग भाई 11 बनासकांठा जिला थराद तह., वातराऊ पंचायत से सोभाबेन 12 बनासकांठा जिला थराद तह., कासवी पंचायत से शामलाभाई 13 बनासकांठा जिला डीसा तह., जावल पंचायत से डामरा भाई 14 बनासकांठा जिला थराद तह., रतनपुरा पंचायत से विरमा जी 15 बनासकांठा जिला बड़गाम तह., पसवादल पंचायत से लालजी चौधरी 16 गांधीनगर जिला मानसा तह., बापुपुरा पंचायत से P R चौधरी 17 गांधीनगर जिला कलोल तह., अमजा पंचायत से अम्बाला...