Skip to main content
क्षैत्र की जनता का कर्ज विकास से चुकाएंगें- आंजणा
जालौर सिरोही लोकसभा क्षैत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजणा ने शुक्रवार को लोकसभा क्षैत्र के अन्तर्गत विभिन्न विधानसभा क्षैत्रों और उनके गांवों में सघन जन संपर्क अभियान चलाते हुए पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार दूसरे दिन भी सांचैर विधानसभा के चितलवाना ब्लाॅक के गांवों का दौरा किया।
जालौर सिरोही लोकसभा क्षैत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजणा ने शुक्रवार को सांचैर विधानसभा क्षैत्र के चितलवाना ब्लाॅक के गांवों में सघन जनसंपर्क कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की,इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी आंजना के साथ सांचैर विधायक सुखराम विश्नोई,सांचैर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष पुनराराम विश्नोई,चितलवाना ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष गणपतसिंह चैधरी सहित ब्लाॅक एवं नगर कांग्रेस के समस्त अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सांचैर विधानसभा क्षै़त्र में दूसरे दिन जन संपर्क कार्यक्रम के तहत् कांग्रेस प्रत्याशी आंजणा चीतलवाना ब्लाॅक क्षै़त्र में मतदाताओं से रुबरु हुए इस मौके पर आंजणा ने कई स्थानों पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीण जनों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव गरीब और किसानों की हितैषी पार्टी है जो हमेशा से ही इन्हें केन्द्र में रखकर अपनी योजनाएं बनाती है। आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ही है जिसने देश को पिछड़ेपन से निजात दिलाकर विकास के मामले में आज पूरी दुनिया का सिरमौर बनाया है। आंजणा ने कहा कि वे इस स्नेह और समर्थन का कर्ज क्षेत्र का विकास करके चुकाएंगें।
कांग्रेस प्रत्याशी आंजणा के साथ जनसंपर्क कार्यक्रम में सांचैर विधायक सुखराम विश्नोई ने जनसंपर्क के दौरान क्षैत्ऱ के मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि आंजना के सांसद बनते ही हमारे क्षैत्र के विकास को नई उंचाईयां मिलेगी इसलिये हमें विकास के नाम पर एक जुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि आंजणा की जीत ही हमारे क्षैत्र के विकास की नीव है इसलिये सभी कार्यकर्ताओं को जान से जुट जाना है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी आंजणा वृहद जन संपर्क के लिये 6 अप्रेल को रानीवाड़ा विधानसभा क्षैत्र का दौरा करेगें,पुरोहित ने सभी को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी आंजणा के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करने के लिये राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जालौर सिरोही लोकसभा क्षैत्र के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्राी गहलोत के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हेलीकाप्टर व्दारा पंहुचकर 7 अप्रेल को पूर्व मुख्यमंत्री सिरोही जिले के रेवदर में दोपहर 1 बजे, और जालौर जिले के सांचैर में दोपहर 3 बजे विशाल जन सभाओं को संबोधित करेगें एवं रात्रि विश्राम जालौर में करेगें इसी क्रम में दूसरे दिन 8 अप्रेल को जालौर जिले के ही जीवाणा मंे प्रातः 11 बजे विशाल जन सभा को संबोधित करने के उपरान्त जोधपुर के लिये रवाना हो जांएगें।
Comments
Post a Comment
आपका एक कमेंट हमारी सेवाओं को और बेहतर बना सकता है ।