Skip to main content
आंजणा ने चुनावी पर्चा किया दाखिल
जालोर-सिंरोही लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार एवं प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता उदयलाल आंजणा ने आज बुधवार को अभीजित मुहुर्त में चुनावी पर्चा दाखिल कर रणक्षेत्र में पांचजन्य फूंक दिया है। भारी संख्या में दोनोंजिलों के कांग्रेसियों ने आंजणा के लवाजमें में भाग लेकर उनकी हौसला अफजाई की। सांचौर विधायक सुखराम बिश्रोई ने जन हुंकार भर कर सभी कांग्रसियों को कमर कस भाजपा को परास्त कराने की आह्वान किया। पूर्व मंत्री रतन देवासी ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों का असली चेहरा जनता को दिखाना है। उन्होंने कहा कि सांसद में पांच सालों में एक भी जन उपयोगी कार्य नही कराने का आरोप लगाकर जातिवाद को बढ़ाने का कार्य करने की बात कही। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने वीररस में भाषण देकर भाजपा से सावचेत रहने की बात कही। इस अवसर पर बाबूलाल एड़वोकेट, सवाराम पटेल, समरजीतसिंह, ऊमसिंह, रामलाल मेघवाल सहित दोनों जिलों से काफी संख्या में आंजणा समर्थकों ने भाग लिया।
Comments
Post a Comment
आपका एक कमेंट हमारी सेवाओं को और बेहतर बना सकता है ।