लम्बे संघर्ष एवं इन्तजार के बाद इस रेल बजट में जोधपुर-भीलड़ी रेलखंड के लिए स्वीकृत हुई तीन रेलों में से दो रेलें अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में रेल खंड दौड़ेगी। सड़क से संसद तक इस खंड पर रेल यातायात सुविधा बढ़ाने के लिए मौजूदा सांसद देवजी एम पटेल ने संसद में समय-समय पर मांग उठाईl रेल विभाग जोधपुर-भीलड़ी रेल खंड पर यात्री गाडिय़ां चला तो रहा है लेकिन समय-सारणी में सुधार होना लाजमी है।
अधिकतर यात्रियों का कहना है कि मीटर गेज के समय चल रही यात्री गाडिय़ों की समय-सारणी को यथावत लागू किया जाता तो यात्रियों को दिन में तीन बार गुजरात की तरफ एवं तीन बार जोधपुर की तरफ आने-जाने की सुविधा मिल जाती, वहीं इस नई डीएमयू रेल को पालनपुर तक बढ़ाया जाता तो यात्रियों को इससे ज्यादा फायदा होता। रेल विभाग इस खंड पर नई यात्री गाडिय़ा प्रायोगिक तौर पर दो माह के लिए चला रहा है, साथ ही रेल विभाग ने पिछले साल शुरू हुई यात्री गाड़ी के स्थान पर बुधवार को नई डीएमयू चलाई।
यह डीएमयू जोधपुर से सुबह छ: बजे चलकर 12 बजे रानीवाड़ा पहुंची, नई गाड़ी को देखने व इसमें सफर करने के लिए यात्रियों और दर्शकों का हुजूम उमड़ा। लोग उत्साहित होकर इस डीएमयू की प्रशंसा कर रहे थे। हालांकि यह डीएमयू रेल विभाग ने प्रायोगिक तौर पर 30 सितम्बर तक चलाने को कहा है, लेकिन सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इसे स्थाई रूप से चलाया जाएगा। डीएमयू रानीवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिला परिषद सदस्य नरेन्द्र विश्नोई, भंवरलाल जोशी, हरिसिंह देवड़ा, इन्द्रभाण श्रीमाली, जसवंतसिंह, मोहन राणा उर्फ धोनी सहित कस्बे के कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण स्वागत के लिए पहुंचे। जहां नागरिको ने डीएमयू चालक दल का साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाया।

By - Bharat Chaudhary

Comments
Post a Comment
आपका एक कमेंट हमारी सेवाओं को और बेहतर बना सकता है ।