सिरोही,दांतराई। समीपर्ती धाण में मंगलवार रात को एक दुकान का ताला नहीं टूटने पर शर्टर के नीचे से केरोसिन डालकर अज्ञात लोगों ने दुकान के अन्दर आग लगाने की कोशिश की। दुकान मालिक दरगाराम चौधरी ने बताया कि वह रात नौ बजे दुकान बंद कर गांव में ही अपने घर गया था। करीब रात को बारह बजे उस रास्ते से रमेशकुमार प्रजापत वाहन लेकर गुजर रहा था तब दुकान की ओर देखा तो शर्टर के निचले भाग में आग जलती हुई दिखाई दी।
प्रजापत ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक अपनी दुकान पर आया और देखा तो दुकान के शटर के नीचे आग लगी हुई थी। ग्रामीणों की सहायता से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया और इसकी सूचना दांतराई चौकी प्रभारी अमरसिंह राठौड़ की दी। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। दुकान के काउण्टर का कांच आग के कारण टूटा गया था तथा मिर्च की बोरी जली हुई पाई। आग की सूचना मिलने से बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीण मालाराम चौधरी व पूनमचन्द पुरोहित ने बताया की 9 फरवरी की रात गांव में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

Comments
Post a Comment
आपका एक कमेंट हमारी सेवाओं को और बेहतर बना सकता है ।