सांसद पटेल ने रेल मंत्री पवन बंसल एवं रेल राज्य मंत्री के.सूर्य प्रकाष रेड्डी से की मुलाकात और करवाया क्षैत्र की रेल समस्या से अवगत:-
नईदिल्ली, 22 फरवरी, 2013 गुरूवार। 15वीं लोकसभा के 13 वें सत्र
(बजट सत्र) के पहले दिन गुरूवार को जालोर-सिरोही सांसद श्री देवजी पटेल
ने संसद में रेलमंत्री श्री पवन बंसल से मुलाकत कर संसदीय क्षैत्र की रेलवे
समस्या एवं स्थिति से अवगत करवाया।
सांसद श्री पटेल ने रेलमंत्री श्री बंसल को अवगत करवाते हुए कहा
कि समदड़ी-भीलड़ी रेल खण्ड पर पूर्व में मीटरगेज पर जो यात्री
गाडि़यां चलती थी, परन्तु ब्राॅडगेज होने से उक्त यात्री गाडि़यों को बंद कर दिया। उक्त यात्री गाडि़यों को पुनः शुरू करवाने हेतु जिलेवासियों द्वारा जगह-जगह जिसमें जालोर, भीनमाल, रानीवाड़ा,मोदरान, बागरा,विशनगंढ आदि कई स्थानों पर लगभग दो सप्ताह से चल रहे क्रमिक तथा आमरण अनशन एवं धरने प्रदर्शन के बारे में अवगत कराया।
सासंद श्री पटेल ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों, आम नागरिकों तथा राजस्थान प्रवासी बन्धुओं द्वारा पिछले एक माह से पोस्टकार्ड, ई-मेल, फैक्स तथा पत्रों के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा रेलवे मंत्रालय के उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करवाकर मांगो पर अमल करने का आग्रह करते रहे हैं। लेकिन विभाग एवं प्रशासन द्वारा उक्त समस्या के संबंध में किसी भी प्रकार का ठोस आश्वासन एवं सकारात्मक कार्यवाही न होने के कारण जालोर, भीनमाल, रानीवाड़ा सहित विभिन्न नगर एवं कस्बों में पिछले दो सप्ताह से स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा क्रमिक व आमरण अनशन पर बैठे हैं। जिले भर में धरना प्रदर्शन और रैलियां निकाली जा रही है तथा बुधवार को सम्पूर्ण जालोर जिला बंद का आहृान किया गया, जो पुर्णतः सफल रहा। समय रहते जनता की मांगों पर अमल करते हुए रेल परिवहन सुविधाओं में इजाफा नहीं किया तो लोगों द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा। सासंद श्री पटेल ने क्षैत्र के आम लोगों की निम्न रेलवे मांग को रेल मंत्री के समक्ष रखा, जिसमें:-
1.जोधपुर-अहमदाबाद मीटर गेज पर जो पूर्व में यात्री गाड़ी चलती थी, परन्तु ब्राॅडगेज होने पर इसे बंद कर दिया।उक्त यात्री/सवारी गाड़ी को पुनः शुरू किया जायें।
2. जोधपुर भीलडी (54821) को पालनपुर तक बढाया जाऐं।
3. ट्रेन नं. 16508 जोधपुर-बंगलौर एक्सप्रेस जो सप्ताह में दो दिन चलती है एवं 16534 यशवंतपुर-जोधपुर एक्सप्रेस जो सप्ताह एक दिन चलती हैं। उक्त ट्रेनों को साप्ताहिक किया जायें साथ ही उक्त दोनों ट्रेनों को तीन दिन वाया समदडी-भीलडी चलाया जायें।
4.राजस्थान प्रदेश के बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जिलों सहित प्रदेश के पश्चिम क्षैत्र के के लोग अपने व्यवसाय के लिए गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल इत्यादि प्रांतो में रहते हैं। इनका राजस्थान आना-जाना रहता है, परन्तु इन राजस्थानी प्रवासियों के लिए सीधी रेल सेवा नही होनंे से कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए वर्तमान में जालोर एवं पालनपुर को सीधी रेल सेवा से जोड़ा जायें। जिसमें:- ंद्ध बैंग्लोर से जोधपुर वाया समदड़ी-भीलड़ी इद्ध हैदराबाद से जोधपुर वाया समदड़ी-भीलड़ी बद्ध कोयम्बदुर से जोधपुर वाया समदड़ी-भीलड़ी कद्ध चेन्नई से जोधपुर वाया समदड़ी-भीलड़ी
5. दादर-बीकानेर एक्सप्रेस (12490) को साप्ताह में प्रत्येक दिन चलाया जायें।
6. अहमदाबाद से आबुरोड मेमो ट्रेन को फालना तक बढाया जायें। उक्त ट्रेन रात में आबुरोड़ में रहती हैं, अतः इसे फालना तक बढ़ाने से यहाॅ के स्थानीय नागरिकों को सुविधा होगी तथा रेलवे के आय में भी वृद्धि होगी।रेल मंत्री श्री पवन बंसल ने उक्त समस्याओं ध्यानपूर्वक सुनने के बाद सासंद श्री पटेल को रेल भवन में आने को कहा। सासंद श्री पटेल प्रतिनिधि मंडल के साथ पुनः दोपहर रेल भवन जाकर रेल राज्य मंत्री श्री के0सूर्य प्रकाश रेडडी तथा रेलवे के अधिकारियांे से मिलकर समदडी-भीलडी रेल खण्ड की भौगोलिक एवं तकनिकि स्थिति के बारे में विस्तृत चर्चा कर क्षैत्र में रेलवे सुविधा विस्तार पर बल दिया। इस
दौरान प्रतिनिधि मंडल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अमितचन्द जैन के साथ कुमार पाल, आकाश जैन, दिनेश साजिद आदि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment
आपका एक कमेंट हमारी सेवाओं को और बेहतर बना सकता है ।