![]() |
| सम्मान मे ईनाम देते महंतजी व मौजुद समाज बन्धु |
सायला,25 दिसम्बर 2012, मंगलवार।शहर के स्थानीय आंजणा समाज न्याति भवन मे प्रतिभा सम्मान समारोह श्री श्री दयारामजी के सानिध्य मे सम्मान समारोह आयोजित हुआ ।
कार्यक्रम की शुरुआत सायला प्रधान रामप्रकाश चौधरी ने मेहमानों का स्वागत करके की सर्वप्रथम वरमाला पहना कर व् छापा बंधवाकर की।
ईश मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अखिल भारतीय आंजना समाज के अध्यक्ष श्री अमराराम चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा की प्रतिभाए समाज का आईना है उन्हें सम्मान दे,संगठन में शक्ति है और हमें एकता में रहने की जरुरत है। हमें बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है।
ईश मौके पर महंतजी ने भी अपने प्रवचनों में नशा मुक्ति व् शिक्षा में सुधार का सन्देश दिया।
इस मौके पर कई समाज बंधू व् विद्यार्थीगण मौजूद थे ,ज्ञातव्य हो की इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रो में विशेष योग्यता रखने वाले छात्रो को सम्मानित किया गया।

photo ki quility nahi hai,plz. achchha photo dale.
ReplyDelete