समीपवर्ती गुलाबगंज गांव स्थित अंजनी माता मंदिर में जिले की पांचो तहसील की भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित हुई जिसमे कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हुआ। इसमें जिला अध्यक्ष सवाराम चैधरी को 2009 से लगातार 2013 तक निर्विरोध चुने गये। जिला अध्यक्ष का स्वागत प्रदेश मंत्री गणपत भाई ने माला व साफा पहनाकर किया। हीरालाल प्रान्त मंत्री का स्वागत जिला अध्यक्ष ने किया। जिला उपाध्यक्ष केसाराम पुरोहित जिला मंत्री शिवसिंह देवडा किवरली जिला कोषाध्यक्ष मंछाराम मंडार युवा प्रदेश भेराराम शिवगंज प्रचार मंत्री रघुनाथ सिरोडी सामाजिक प्रमुख जुजाराम आमलारी जैविक प्रमुख सुरजाराम मानपुर सांस्कृतिक प्रमुख चेलाराम सिरोही चुनाव निर्विरोध चुने गये। वही जिला अध्यक्ष सवाराम चैधरी ने कहा कि मैं सदैव तन मन धन से किसानों कि सेवा करूंगा। किसानों समस्या पर चर्चा की गई। बैठक में पांचो तहसील के पदाधिकारीयों शत प्रतिशत उपस्थित रही।
जीवन-परिचय महंत श्री श्री १००८ संत शिरोमणि श्री किशनाराम जी महाराज शिकारपुरा (लूनी) पीठाधीश महंत श्री किशनाराम जी महाराज का ननिहाल रोहिचा (कल्ला) में भाखररामजी कुरड के यंहा माता श्रीमती चुन्नीबाई की कोख से दिनांक 20 अक्टूम्बर, १९३० को जन्म हुआ | किशनारामजी के पिताजी का नाम वजारामजी ओड सुपुत्र श्री विरमारामजी हैं जो (लूनी) के रहने वाले हैं | सात वर्ष की अवस्था में किशानारामजी के स्वास्थ्य में दिनोदिन गिरावट आती गयी, इस कारण वजारामजी किशनारामजी को शिकारपुरा आश्रम लेकर जाते और समाधी की परिक्रमा देकर वापस घर लोट आते, इसी बिच वजारामजी की भेंट महंत श्री देवारामजी महाराज के साथ हुयी, जिन्होंने किशनारामजी को अपने सानिध्य में रखने की इच्छा जाहिर की, तब वजारामजी ने अपने परिवार वालो से सलाह-मशविरा करके देवारामजी महाराज के सानिध्य में शिकारपुरा आश्रम को सुदुर्प कर दिया| फिर देवारामजी महाराज के सानिध्य में किशनारामजी की प्राथमिक शिक्षा आरम्भ हुयी तथा साथ ही धर्म और समाज सम्बन्धी जानका...
Comments
Post a Comment
आपका एक कमेंट हमारी सेवाओं को और बेहतर बना सकता है ।