जोधपुर,27 अक्टुम्बर 2012,शनिवार। संस्था द्वारा संचालित श्री देवाराम पब्लिक स्कुल प्रांगण मे पुज्य दयारामजी के सानिध्य मे माननीय श्री एन.एन.माथुर कुलपति रा.वि.वि.जोधपुर के मुख्यतिथ्य मे विख्यात उर्दु शायर श्री शिन काफ निजाम की अध्यक्षता में श्री जोगाराम पटेल,श्री बुद्धाराम पटेल,लाधूराम चौधरी के विशेष आतिथ्य में संस्था पुस्तकालय शुभारम्भ समारोह का आयोजन हुआ। समारोह को सम्भोधित करते हुए जस्टिस माथुर ने कहा की पुस्तके शिक्षक है जो पत्थर को भी तराश कर हिरा बना देती है,पुस्तके ही आदमी को इन्सान बनाती है। उन्होनो विद्यार्थियों को सिख देते हुए कहा की शिल्पकार की तरह छिपी योग्यता भी रुप देख कर ही आकार देती है,शिक्षार्थी को हमेशा अहंकार से बचना चाहिए।
दयारामजी ने पुस्कालय को अनुकरणीय बताते हुए कहा की शिक्षार्थी को इसका पूरा पूरा लाभ लेना चाहिए साथ ही कहा की शिक्षा के क्षेत्र में हमें हमेशा अव्वल रहना चाहिए
संस्था सचिव मेरामाराम ने स्कुल की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया,कार्यक्रम का सञ्चालन महेंद्र चौधरी ने किया, इस मौके पर कोषाध्यक्ष सोनाराम जी,डॉ खर्ताराम जी,नेनारामजी ,भल्लारामजी ,समाज के महानुभावो सहित स्कुल के विद्यार्थी उपस्थित थे।
(मेरामाराम चौधरी)
सचिव
श्री राजाराम शिक्षण संस्थान जोधपुर
Comments
Post a Comment
आपका एक कमेंट हमारी सेवाओं को और बेहतर बना सकता है ।