Skip to main content

खेल को खेल की भावना से खेले: पटेल

                           जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
कस्बे में स्थित भारती ज्ञान मंदिर में प्रांगण में 29वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को मुख्य अतिथि जालोर-सिरोही सांसद देवजी एम. पटेल के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष नारणसिंह देवल की अध्यक्षता, बडगांव मठ के मठाधीश महंत लहरभारती महाराज के सान्निध्य में समापन हुआ। समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद देवजी एम. पटेल ने खेल जीवन में जरूरी है खेल से ही मानसिक व शारीरिक विकास होता है। साथ ही जीतने वाले खिलाडियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि हारने वाले खिलाडियों को निराश होने की जरूरत नही बताई उनको खेल पुनः खेल कर विजय प्राप्त करनी होगी। उन्होने वर्तमान सरकार को गरीबो व किसानों की विरोधी सरकार बताया। उन्होने कहा कि आज स्थिति यह है कि गरीब तबके के छात्र-छात्राएं नहीं पढ सकती। क्यों कि विद्यालयों में लम्बे समय से अध्यापकों की कमी से मात्र मीड-डे-मीड खाने का बगो काम करते है। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष नारणसिंह देवल सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार पर कोयला की दलाली में काले हाथ जैसे कारनामे बताएं। तथा इन बगो को इस भ्रष्टाचार की बदबू आज पूरे देश में फैल गई है। बिजली की कमी को लेकर भी उन्होने सरकार को कोसा। समारोह में मठ के मठाधीश महंत लहरभारती महाराज ने भी नन्हे-नन्हे बालक बालिकाओं को प्रवचन देकर होसला बुलंद किया तथा देश के वीर जवानों को याद किाय। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष नारणसिंह देवल ने खिलाडियों को 15 हजार रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया। वही बडगांव सरपंच बाबूलाल चैधरी ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को पोशाक वितरण किाय, उपमुख्य सचेतक रतनदेवासी ने शुभारम्भ समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों को पोशाक वितरण की घोषणा की थी, जिस पर सोमवार को समापन समारोह में खिलाडियों को पोशाक वितरण की गई। प्रतियोगिता में पुरस्कार की व्यवस्था सोमाराम पुत्र रूपाजी चैधरी धामसीन की तरफ से की गई। समारोह में खेल संयोजक मनोज कुमार माली ने तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्राथमिक विद्यालय के 26वीं खेल प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाडी नेनु कुमारी चितलवाना को ट्राॅफी व पुरस्कार देकर किया। समारोह में उपजिला प्रमुख मुलाराम राणा, ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी जगदीश रावल, किसान नेता सोमाराम चैधरी, किरण माली, भीखाराम सोलंकी, पंचायत समिति सदस्य वचनाराम देवासी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेन्द्र कोली, धानोल सरपंच भीखाराम चैधरी, जेठाराम माली, पूर्व सरपंच किशनाराम चैधरी, छगनाराम पुरोहित, बाबूलाल पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन, पूर्व सरपंच कान्तिलाल पुरोहित सूरजवाडा सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

श्री किशनाराम जी महाराज

           जीवन-परिचय   महंत श्री श्री १००८ संत शिरोमणि श्री किशनाराम जी महाराज शिकारपुरा (लूनी) पीठाधीश महंत श्री किशनाराम जी महाराज का ननिहाल रोहिचा (कल्ला) में भाखररामजी कुरड के यंहा माता श्रीमती चुन्नीबाई की कोख से दिनांक 20 अक्टूम्बर, १९३० को जन्म हुआ |     किशनारामजी के पिताजी का नाम वजारामजी ओड सुपुत्र श्री विरमारामजी हैं जो (लूनी) के रहने वाले हैं |     सात वर्ष की अवस्था में किशानारामजी के स्वास्थ्य में दिनोदिन गिरावट आती गयी, इस कारण वजारामजी किशनारामजी को शिकारपुरा आश्रम लेकर जाते और समाधी की परिक्रमा देकर वापस घर लोट आते, इसी बिच वजारामजी की भेंट महंत श्री देवारामजी महाराज के साथ हुयी, जिन्होंने किशनारामजी को अपने सानिध्य में रखने की इच्छा जाहिर की, तब वजारामजी ने अपने परिवार वालो से सलाह-मशविरा करके देवारामजी महाराज के सानिध्य में शिकारपुरा आश्रम को सुदुर्प कर दिया|     फिर देवारामजी महाराज के सानिध्य में किशनारामजी की प्राथमिक शिक्षा आरम्भ हुयी तथा साथ ही धर्म और समाज सम्बन्धी जानका...

श्री दयाराम जी महाराज

जीवन -परिचय  महंत श्री दयाराम जी महाराज के बचपन का नाम डायाराम था| पाली  जिले की तहसील रोहट के गॉंव रेवडा खुर्द में पिता श्री अणदाराम जी भूरिया (सुपुत्र श्री रावताराम जी भूरिया) एवं माता श्रीमती हरकू देवी (सुपुत्री श्री हंसाराम जी काग रेवडा कला) के सुपुत्र श्री डायाराम का जन्म ज्येष्ठ शुल्का द्वितीय विक्रम संवत २०२५ को आपके ननिहाल रेवडा कला में हुआ| आपके दो भाई श्री मेहराराम  एवं श्री मोटाराम एवं तीन बहिने गजरीदेवी, गवरीदेवी एवं पानीदेवी हैं| शिकारपुरा आगमन एवं शिक्षा दीक्षा श्री दयाराम जी महाराज दिनांक १ जुलाई १९७९ को आश्रम आ गए| उस समय महंत श्री देवाराम जी महाराज भक्ति में लीन थे एवं श्री किशनाराम जी महाराज समाज सेवा में व्यस्थ थे| श्री दयाराम जी के पिताजी श्री अणदाराम जी भूरिया द्वारा महंत श्री देवाराम को दिए गए वचन को पूरा करने के उद्धेस्य से ही श्री दयाराम जी को साधुत्व स्वीकार करना पड़ा|

गुजरात सरपंच चुनाव परिणाम

गुजरात सरपंच चुनाव परिणाम :- 1 बनासकांठा जिला वाव तह, बालुगी पंचायत से माधाभाई चौधरी 2 बनासकांठा जिला डीसा तह., कुङा पंचायत से जोधाभाई चौधरी 3 बनासकांठा जिला डीसा तह., लिम्बाऊ पंचायत से हमीरभाई चौधरी 4बनासकांठा जिला डीसा तह., रोबस पंचायत से सेमुबेन चौधरी 5 बनासकांठा जिला धानेरा तह., राजोङा पंचायत से प्रेमाजी पटेल 6 बनासकांठा जिला थराद तह., खोङा पंचायत से पुनमाभाई चौधरी 7 बनासकांठा जिला थराद तह., लुवाणा पंचायत से नानजीभाई चौधरी 8 बनासकांठा जिला थराद तह., दीपड़ा पंचायत से पटेल बिदलाभाई 9 बनासकांठा जिला थराद तह., थरा पंचायत से पर्वतीबेन चौधरी 10 बनासकांठा जिला थराद तह., अन्तरोल पंचायत से वरजांग भाई 11 बनासकांठा जिला थराद तह., वातराऊ पंचायत से सोभाबेन 12 बनासकांठा जिला थराद तह., कासवी पंचायत से शामलाभाई 13 बनासकांठा जिला डीसा तह., जावल पंचायत से डामरा भाई 14 बनासकांठा जिला थराद तह., रतनपुरा पंचायत से विरमा जी 15 बनासकांठा जिला बड़गाम तह., पसवादल पंचायत से लालजी चौधरी 16 गांधीनगर जिला मानसा तह., बापुपुरा पंचायत से P R चौधरी 17 गांधीनगर जिला कलोल तह., अमजा पंचायत से अम्बाला...