Skip to main content

आ.यु.श. संगठन सम्मानित

आंजना युवा शक्ति "आ.यु.श."  की बैठक संगठन के सम्पन्न कार्यक्रम की समीक्षा एवं भविष्य की कार्य-योजनाओं को लेकर ग्राम केसुन्दातह.छोटीसादड़ी जिला- प्रतापगढ़ (राज.) के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गयी | संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं युवाओं के सहयोग से देश और समाज हित में रचनात्मक कार्य करते हुए कुरूतियों का उन्मूलन एवं आपसी समन्वय और सहयोग स्थापित है |
            संगठन के मुख्य-दायित्ववाहक कमलआर्य  के अनुसार संगठन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर  80 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा में उल्लेखनीय योगदान  के लिए 14 जून 2012 को भारतीय रेड-क्रोस सोसायटी ने आंजना युवा शक्ति को नीमच कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया | केसुन्दा में आयोजित बैठक के विषय में जानकारी देते हुए केसुन्दा ग्राम में "आ.यु.श." के मुख्य कार्यकर्ता अनिल शंकरलाल जी आंजना ने बताया कि बैठक में संगठन के उद्देश्यों में प्रमुख बिंदु "कुरूतियों का उन्मूलन" विषय पर विस्तृत मंथन किया गया, साथ ही कुरूतियों के उन्मूलन के प्रयासों में रही कमियों का विवेचन कर सुधार का प्रण लिया गया |          कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरुदेव श्री 1008 राजाराम जी महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि द्वारा केसुन्दा सरपंच श्री विक्रम आंजना, श्री भरत आंजना (सरस डेयरी डाइरेक्टर) श्री मानमल आंजना ने किया इस अवसर पर श्री प्रभुलाल (अध्यापक), श्री  रामलाल (अध्यापक), श्री मनोहरलाल भूतड, श्री धर्मेन्द्र, श्री दशरथ कन्हेयालाल जी और श्री दशरथ (हेन्सी) आदि केसुन्दा के वरिष्ठ युवाओं के साथ क्षेत्र के सभी ग्रामों के "आ.यु.श."  के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Comments

Popular posts from this blog

श्री किशनाराम जी महाराज

           जीवन-परिचय   महंत श्री श्री १००८ संत शिरोमणि श्री किशनाराम जी महाराज शिकारपुरा (लूनी) पीठाधीश महंत श्री किशनाराम जी महाराज का ननिहाल रोहिचा (कल्ला) में भाखररामजी कुरड के यंहा माता श्रीमती चुन्नीबाई की कोख से दिनांक 20 अक्टूम्बर, १९३० को जन्म हुआ |     किशनारामजी के पिताजी का नाम वजारामजी ओड सुपुत्र श्री विरमारामजी हैं जो (लूनी) के रहने वाले हैं |     सात वर्ष की अवस्था में किशानारामजी के स्वास्थ्य में दिनोदिन गिरावट आती गयी, इस कारण वजारामजी किशनारामजी को शिकारपुरा आश्रम लेकर जाते और समाधी की परिक्रमा देकर वापस घर लोट आते, इसी बिच वजारामजी की भेंट महंत श्री देवारामजी महाराज के साथ हुयी, जिन्होंने किशनारामजी को अपने सानिध्य में रखने की इच्छा जाहिर की, तब वजारामजी ने अपने परिवार वालो से सलाह-मशविरा करके देवारामजी महाराज के सानिध्य में शिकारपुरा आश्रम को सुदुर्प कर दिया|     फिर देवारामजी महाराज के सानिध्य में किशनारामजी की प्राथमिक शिक्षा आरम्भ हुयी तथा साथ ही धर्म और समाज सम्बन्धी जानका...

श्री दयाराम जी महाराज

जीवन -परिचय  महंत श्री दयाराम जी महाराज के बचपन का नाम डायाराम था| पाली  जिले की तहसील रोहट के गॉंव रेवडा खुर्द में पिता श्री अणदाराम जी भूरिया (सुपुत्र श्री रावताराम जी भूरिया) एवं माता श्रीमती हरकू देवी (सुपुत्री श्री हंसाराम जी काग रेवडा कला) के सुपुत्र श्री डायाराम का जन्म ज्येष्ठ शुल्का द्वितीय विक्रम संवत २०२५ को आपके ननिहाल रेवडा कला में हुआ| आपके दो भाई श्री मेहराराम  एवं श्री मोटाराम एवं तीन बहिने गजरीदेवी, गवरीदेवी एवं पानीदेवी हैं| शिकारपुरा आगमन एवं शिक्षा दीक्षा श्री दयाराम जी महाराज दिनांक १ जुलाई १९७९ को आश्रम आ गए| उस समय महंत श्री देवाराम जी महाराज भक्ति में लीन थे एवं श्री किशनाराम जी महाराज समाज सेवा में व्यस्थ थे| श्री दयाराम जी के पिताजी श्री अणदाराम जी भूरिया द्वारा महंत श्री देवाराम को दिए गए वचन को पूरा करने के उद्धेस्य से ही श्री दयाराम जी को साधुत्व स्वीकार करना पड़ा|

गुजरात सरपंच चुनाव परिणाम

गुजरात सरपंच चुनाव परिणाम :- 1 बनासकांठा जिला वाव तह, बालुगी पंचायत से माधाभाई चौधरी 2 बनासकांठा जिला डीसा तह., कुङा पंचायत से जोधाभाई चौधरी 3 बनासकांठा जिला डीसा तह., लिम्बाऊ पंचायत से हमीरभाई चौधरी 4बनासकांठा जिला डीसा तह., रोबस पंचायत से सेमुबेन चौधरी 5 बनासकांठा जिला धानेरा तह., राजोङा पंचायत से प्रेमाजी पटेल 6 बनासकांठा जिला थराद तह., खोङा पंचायत से पुनमाभाई चौधरी 7 बनासकांठा जिला थराद तह., लुवाणा पंचायत से नानजीभाई चौधरी 8 बनासकांठा जिला थराद तह., दीपड़ा पंचायत से पटेल बिदलाभाई 9 बनासकांठा जिला थराद तह., थरा पंचायत से पर्वतीबेन चौधरी 10 बनासकांठा जिला थराद तह., अन्तरोल पंचायत से वरजांग भाई 11 बनासकांठा जिला थराद तह., वातराऊ पंचायत से सोभाबेन 12 बनासकांठा जिला थराद तह., कासवी पंचायत से शामलाभाई 13 बनासकांठा जिला डीसा तह., जावल पंचायत से डामरा भाई 14 बनासकांठा जिला थराद तह., रतनपुरा पंचायत से विरमा जी 15 बनासकांठा जिला बड़गाम तह., पसवादल पंचायत से लालजी चौधरी 16 गांधीनगर जिला मानसा तह., बापुपुरा पंचायत से P R चौधरी 17 गांधीनगर जिला कलोल तह., अमजा पंचायत से अम्बाला...