रानीवाड़ा।प्रदेश की सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। सरकार ने जन कल्याण को लेकर सैकड़ों योजनाएं शुरू की है। उन योजनाओं की फोलोशिप को लेकर तीन दिवसीय अभियान चलाया गया है। रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जसवंतपुरा पंचायत समिति मुख्यालय पर फ्लेगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन व जनसुनवाई को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी को देखकर राज्य सरकार की इन योजनाओं की सफलताओं को देखा जा सकता है। यह बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को जसवंतपुरा पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कही। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कई जिलों में हिमपात से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इस विषय को लेकर उन्होंने दिल्ली में वित्तमंत्री चितम्बरम से मुलाकात कर इस प्राकृतिक प्रकोप को ओलावृष्टि के समतुल्य मानकर राहत राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया है। जिस पर वित्त मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए प्रदेश के किसानों को राहत राशि स्वीकृत कराने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति सहित पिछड़े वर्ग के कल्याण व उनके आर्थिक स्तर को संबल प्रदान करने के लिए दृढ संकल्परत है। जसवंतपुरा समिति के अंतर्गत आने वाले सुंधामाता कन्जर्वेशन रिर्जव के लिए आगामी बजट सत्र में कई कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों के लिए आवास योजना सरकार के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। इस योजना के तहत लाखों लोग लाभांवित हुए है। इसी तरह 2 अक्टूंबर को शुरू की गई, नि:शुल्क औषधी वितरण योजना के तहत अभी तक लाखों लोग इसका लाभ ले चुके है। भविष्य में सरकार का यह प्रयास रहेगा कि इस योजना के तहत सम्पूर्ण तरह की दवाईयां भी नि:शुल्क वितरित की जाएगी। गहलोत ने बुधवार को जसवंतपुरा मुख्यालय पर बीपीएल आवास योजना के तहत निर्मित तीन भवनों का अवलोकन कर बीपीएल परिवार के सदस्यों के सुख दु:ख में सहभागी बने। बाद में उन्होनें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का अवलोकन कर नि:शुल्क औषधि वितरण काउंटर पर उपलब्ध दवाईयों बारे में जानकारी दी। पंचायत समिति परिसर में नवनिर्मित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के भवन का लोकार्पण भी किया। बाद में उन्होंनें राउमावि खेल मैदान में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेकर आम जनता की समस्याए सुनी एवं उन समस्याओं का त्वरित निस्तारण को लेकर जिला कलेक्टर सहित जिला अधीक्षक को निर्देशित किया।
सांसद हुए नाराज :- जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंच पर पहुंचने के बाद समय की कमी के चलते जिला प्रशासन ने मंच से संबोधित करने वाले जनप्रतिनिधियों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी। सूची को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मंच से संबोधन मात्र वह स्वयं की करेंगे। तब जालोर-सिरोही सांसद देवजी भाई पटेल ने मुख्यमंत्री के संबोधन से पूर्व स्वयं के द्वारा संबोधित करने की बात कही, तब मुख्यमंत्री ने समय की कमी को देखते हुए उन्हे बाद में संबोधित करने की बात कही, तब सांसद पटेल ने नाराजगी जताते हुए मंच को छोडऩे की चेतावनी दी। कार्यक्रम के आयोजकों ने भी देवजी भाई पटेल से निवेदन किया, उनके नही मानने पर मुख्यमंत्री गहलोत कार्यक्रम को संबोधित करने लगे, तब देवजीभाई पटेल मंच से उतरकर चले गए। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दु:ख जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में परिस्थितियों के अनुसार काम करना पड़ता है। समय की कमी को देखते हुए हेलीकॉप्टर को समय पर संध्या के पूर्व जयपुर पहुंचना है। ऐसी परिस्थितियों में देवजी पटेल की जिद को उन्होंने अपरिपक्वता बताया। इस दौरान मंच पर भीनमाल के भाजपा विधायक पूराराम चौधरी पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment
आपका एक कमेंट हमारी सेवाओं को और बेहतर बना सकता है ।