Skip to main content

संत श्री को आ.यु.श. निम्बाहेडा द्वारा श्रद्धांजलि

निम्बाहेडा ग्राम बसेडा में दिनांक 31.10.11 सोमवार को आँजणा युवा शक्ति (आ.यु.श.) द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आँजणा समाज के सभी युवा ग्रामों के वरिष्ठजनों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने श्री राजाराम आश्रम शिकारपुरा (जोधपुर) के मंहत श्री सुजाराम जी महाराज को अश्रुपुरित श्रद्धांजलि दी। दिनांक 15.10.2011 को संत श्री सुजाराम जी महाराज का सर्प-दंश से आकस्मिक देवलोक गमन हो जाने से क्षेत्र के सभी ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। इस अवसर पर आ.यु.श. के मुख्य-दायित्व वाहक सोहनलाल आँजणा ने सभा में उपस्थित शोकाकुल सदस्यों से कहा कि दिवंगत संत सुजाराम जी महाराज जी का स्वागत अत्यन्त ही सरल था, मानव सेवा मानों उनके रग-रग में थी। हर क्षेत्र में चिकित्सा निःशुल्क शिविरों का आयोजन कर मानव सेवा उनका ध्येय था। रक्तदान शिविरों, नेत्र रोग निदान शिविरों, दमा रोग शिविरों एवं बवासीर निदान शिविरों के आयोजन में वे सदा अग्रणीय रहे। सादगी एवं सरलता के धनी श्री सुजाराम जी महाराज ने हमेशा सेवा को ही महत्व दिया। आने वाले हर भक्तगण चाहे वह राजा हो या रंक सभी को दर्शन लाभ के बाद भोजन प्रसादी तक करवाने में वे अपनी जिम्मेदारी समझते थे। ऐसे संत श्री सुजाराम जी महाराज के देवलोक गमन होने से अपूर्णिय क्षति हुई है। परमपिता परमात्मा उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लें।
साथ ही इस अवसर पर आ.यु.श. के प्रसार प्रभारी दिलावर आँजणा ने संगठन की आगामी कार्यक्रमों के बारे में विवरण देते हुए बताया कि इस वर्ष के दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह में आ.यु.श. द्वारा तृतीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी हेतु दिनांक 20.11.11 रविवार को ग्राम मरजिवी में आगामी बैठक होगी।

Comments

Popular posts from this blog

श्री किशनाराम जी महाराज

           जीवन-परिचय   महंत श्री श्री १००८ संत शिरोमणि श्री किशनाराम जी महाराज शिकारपुरा (लूनी) पीठाधीश महंत श्री किशनाराम जी महाराज का ननिहाल रोहिचा (कल्ला) में भाखररामजी कुरड के यंहा माता श्रीमती चुन्नीबाई की कोख से दिनांक 20 अक्टूम्बर, १९३० को जन्म हुआ |     किशनारामजी के पिताजी का नाम वजारामजी ओड सुपुत्र श्री विरमारामजी हैं जो (लूनी) के रहने वाले हैं |     सात वर्ष की अवस्था में किशानारामजी के स्वास्थ्य में दिनोदिन गिरावट आती गयी, इस कारण वजारामजी किशनारामजी को शिकारपुरा आश्रम लेकर जाते और समाधी की परिक्रमा देकर वापस घर लोट आते, इसी बिच वजारामजी की भेंट महंत श्री देवारामजी महाराज के साथ हुयी, जिन्होंने किशनारामजी को अपने सानिध्य में रखने की इच्छा जाहिर की, तब वजारामजी ने अपने परिवार वालो से सलाह-मशविरा करके देवारामजी महाराज के सानिध्य में शिकारपुरा आश्रम को सुदुर्प कर दिया|     फिर देवारामजी महाराज के सानिध्य में किशनारामजी की प्राथमिक शिक्षा आरम्भ हुयी तथा साथ ही धर्म और समाज सम्बन्धी जानका...

श्री दयाराम जी महाराज

जीवन -परिचय  महंत श्री दयाराम जी महाराज के बचपन का नाम डायाराम था| पाली  जिले की तहसील रोहट के गॉंव रेवडा खुर्द में पिता श्री अणदाराम जी भूरिया (सुपुत्र श्री रावताराम जी भूरिया) एवं माता श्रीमती हरकू देवी (सुपुत्री श्री हंसाराम जी काग रेवडा कला) के सुपुत्र श्री डायाराम का जन्म ज्येष्ठ शुल्का द्वितीय विक्रम संवत २०२५ को आपके ननिहाल रेवडा कला में हुआ| आपके दो भाई श्री मेहराराम  एवं श्री मोटाराम एवं तीन बहिने गजरीदेवी, गवरीदेवी एवं पानीदेवी हैं| शिकारपुरा आगमन एवं शिक्षा दीक्षा श्री दयाराम जी महाराज दिनांक १ जुलाई १९७९ को आश्रम आ गए| उस समय महंत श्री देवाराम जी महाराज भक्ति में लीन थे एवं श्री किशनाराम जी महाराज समाज सेवा में व्यस्थ थे| श्री दयाराम जी के पिताजी श्री अणदाराम जी भूरिया द्वारा महंत श्री देवाराम को दिए गए वचन को पूरा करने के उद्धेस्य से ही श्री दयाराम जी को साधुत्व स्वीकार करना पड़ा|

गुजरात सरपंच चुनाव परिणाम

गुजरात सरपंच चुनाव परिणाम :- 1 बनासकांठा जिला वाव तह, बालुगी पंचायत से माधाभाई चौधरी 2 बनासकांठा जिला डीसा तह., कुङा पंचायत से जोधाभाई चौधरी 3 बनासकांठा जिला डीसा तह., लिम्बाऊ पंचायत से हमीरभाई चौधरी 4बनासकांठा जिला डीसा तह., रोबस पंचायत से सेमुबेन चौधरी 5 बनासकांठा जिला धानेरा तह., राजोङा पंचायत से प्रेमाजी पटेल 6 बनासकांठा जिला थराद तह., खोङा पंचायत से पुनमाभाई चौधरी 7 बनासकांठा जिला थराद तह., लुवाणा पंचायत से नानजीभाई चौधरी 8 बनासकांठा जिला थराद तह., दीपड़ा पंचायत से पटेल बिदलाभाई 9 बनासकांठा जिला थराद तह., थरा पंचायत से पर्वतीबेन चौधरी 10 बनासकांठा जिला थराद तह., अन्तरोल पंचायत से वरजांग भाई 11 बनासकांठा जिला थराद तह., वातराऊ पंचायत से सोभाबेन 12 बनासकांठा जिला थराद तह., कासवी पंचायत से शामलाभाई 13 बनासकांठा जिला डीसा तह., जावल पंचायत से डामरा भाई 14 बनासकांठा जिला थराद तह., रतनपुरा पंचायत से विरमा जी 15 बनासकांठा जिला बड़गाम तह., पसवादल पंचायत से लालजी चौधरी 16 गांधीनगर जिला मानसा तह., बापुपुरा पंचायत से P R चौधरी 17 गांधीनगर जिला कलोल तह., अमजा पंचायत से अम्बाला...